चाय, एक ऐसी चीज़ जिसका अधिकतर लोग सुबह सुबह सेवन करते है। अक्सर देखा गया है, की लोगो का चाय को लेकर कई तरह के अलग अलग विचार है। कई लोगो को चाय पीने से तरोताज़ा महसूस होता है तो कई लोग चाय सिर्फ़ इसलिए पीते है, क्यूकि उन्हें चाय का स्वाद पसंद होता है या वह उसके स्वाद के आदि हो चुके होते है। चाय के साथ साथ कई लोगो की दीवानगी, कॉफ़ी की तरफ़ भी देखी जाती है, और दोनों में ही कुछ हद तक कैफ़ीन पाया जाता है।
कैफ़ीन एक ऐसी चीज़ है जो आपके शरीर में जाकर आपके दिमाग़ पर सीधा प्रभाव डालती है। दरअसल, जब भी आप चाय या कॉफ़ी का सेवन करते है तो उसमे मौजूद कैफ़ीन आपके शरीर के अंदर जाकर आपके खून में जाकर मिल जाता है और आपके दिमाग़ कि थकान को दूर करने में सहायता करता है और उसे ऐक्टिव बना देता है, यही कारण है की आपने अक्सर देखा होगा कि रात भर जागने वाले लोग अक्सर चाय या कॉफी का सेवन करते रहते है।
यह भी पढ़े: वास्तु के अनुसार, घर में होने चाहिए यह 5 पौधे।

परंतु क्या आपका पता है, यदि आप ऐसे ही कैफ़ीन युक्त चाय या कॉफ़ी का सुबह सुबह ख़ाली पेट सेवन करते है तो, इसमें मौजूद कैफ़ीन आपको कई तरह की असुविधा प्रदान कर सकता है। दरअसल, ख़ाली पेट सुबह सुबह चाय या कॉफी पीने से उसमे मौजूद कैफ़ीन आपका पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ा देता है, जिससे ब्लोटिंग या जलन जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। साथ ही यह कैफ़ीन ख़ाली पेट आपके शरीर में जाकर आपके शरीर में मजूद कोर्टिसोल को बढ़ा देता है, जिसका काम हॉर्मोन तनाव का अहसास करना होता है, और आप ज़्यादा तनाव महसूस करने लगते है।
यह भी पढ़े: वास्तु के अनुसार, घर में होने चाहिए यह 5 पौधे।
यदि आप चाय के शौक़ीन है, तो आपको सुबह ख़ाली पेट पी जाने वाली चाय या कॉफ़ी के साथ स्नैक्स मात्र कुछ अवश्य ख़ाना चाइए, जैसे बिस्किट्स। इससे आपको ब्लोटिंग या जलन जैसी समस्या उत्पन्न होने की संभावना नहीं रहती और आप तनाव मुक्त भी महसूस करेंगे।