वास्तु हमारे जीवन का वो अहम हिस्सा है, जिससे चाह कर भी नज़रअंदाज़ नहीं करा जा सकता। हमारे जीवन की बहुत सी गतिविधियाँ वास्तु शास्त्र पर निर्भर करती है। कई बार यदि चीज़ वस्तु शास्त्र के अनुकूल ना हो तो उस चीज़ का दुष्प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है, वही कभी कई बार सभी वस्तुएँ वास्तु शास्त्र के अनुसार रखने से घर में सुख समृद्धि एवं शांति बनी रहती है। इसीलिए, आज इस लेख में हम आपको ऐसे 4 पौधों की बारे में बताने जा रहे है, जिनको घर में रखने से आपके घर में सुख समृद्धि एवं शांति बनी रहेगी।
Bamboo Plant (बैम्बू का पौधा):
वास्तु शास्त्र में बैम्बू के पौधे को बहुत ही शुभ माना गया है। यह पौधा घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, तथा साथ ही घर में खुशी, सौभाग्य, प्रसिद्धि, शांति बनी रहने के साथ साथ घर में धन में भी वृद्धि होती है। यह पौधा किसी को गिफ्ट में देने के लिए भी सबसे अच्छा गिफ्ट माना जाता है।
मनी प्लांट:
यह एक ऐसा पौधा है, जो अधिकतर सभी के घरों में होता है। इस पौधे को घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। मानी प्लांट को अपने घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा घर पर बनी रहती है, और ग्रह क्लेश से भी छुटकारा मिलता है।
लैवेंडर का पौधा:
लैवेंडर का पौधा एक बहुत ही सुंदर पौधा होता है। इसकी खुश्बों इतनी मनमोहक होती है, की वह आपके तनाव को कम करने में मदद करती है। यह पौधा घर पर लगाने से मन शांत रहता है तथा आप तनाव मुक्त रहते है। साथ ही यह आपके दिमाग़ को शांत रखने में भी मदद करता है।

तुलसी:
हिंदू धर्म में तुलसी को सर्वोच पौधा माना जाता है, और यह सभी के घरों में देखा भी जाता है । संस्कृति की माने तो, तुलसी की सुबह शाम पूजा करने से घर में शांति बनी रहती है। साथ ही, इस पौधे की पत्तियाँ ऑक्सीजन को आस पास फैलाने का काम करती है, जिससे आपकी सेहत पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
अशोक:
अशोक का पेड़ बहुत से घरों के बाहर देखा जा सकता है। यह पेड़ व्यक्ति के जीवन की कठिनाइयों को कम करने में सहायता करता है। इस पेड़ को बरामदे में लगाने सबसे शुभ होता है, परंतु यदि जगह कम हो तो गलियारे या छत में भी इस पौधे को लगाया जा सकता है।