विश्व युद्ध 2 जो 1 Sept 1939 से 2 Sept 1945 तक चला, एक ऐसा युद्ध था जिसमे दुनिया के अधिकतर देश एक साथ आपस में युद्ध में उतर गये थे। दरअसल, प्रथम विश्व युद्ध के दौरान यूरोप में जो अस्थिरता पैदा हुई थी, से ही दूसरे विश्व युद्ध के संघर्ष की शुरुवात हो गई थी, जिसे दूसरे विश्व युद्ध का नाम दिया गया। हक़ीक़त में प्रथम विश्व युद्ध को ख़त्म करने के लिए कई देशों ने आपस में सन्धियाँ कर ली, और कुछ देश वह युद्ध हार गये, और कुछ देशों ने मिलकर परिस्थिति के अनुसार ऐसे नियम बनाये जो बहुत समय तक चल नहीं सके, और उसका परिणाम प्रथम विश्व युद्ध से भी भयानक हुआ।

आइए आज हम आपको इस लेख के माध्यम दूसरे विश्व युद्ध के कुछ ऐसे तथ्य बतायेंगे जो शायद ही आपको पता हो।
- द्वितीय विश्व युद्ध से पूर्व जर्मनी में अडोल्फ़ हिटलर का शासन था।
- सैकड़ो जर्मन इस युद्ध में इसलिए जेल में भेज दिये गये क्यूकि वह वहाँ के शासक के अनुसार जर्मन लोगो की तस्वीर में फिट नहीं बैठते थे।
- जब जर्मन ने यूरोप के साथ अपनी ताक़त बढ़ाने के लिए लड़ाई शुरू करी, उसी समय जापान ने भी Asia और Pacific पर अपनी हुकूमत करने की सोची।
- USA (अमेरिका) ने विश्व युद्ध में 1941 से पहले भाग नहीं लिए, 1941 में जापान के हमला करने के बाद ही अमेरिका इस जंग में आया।
- स्पेन, स्वीडन और स्विट्ज़रलैंड कुछ ऐसे देश थे, जो किसी की तरफ़ से नहीं लड़े।
- विश्व युद्ध 2 के दौरान, 64 मिलियन लोगो ने अपनी जान गवाई।
- 8 May 1945, को जर्मन्स ने अपने हथियार डालकर सरेंडर कर दिया था।
- यह इतिहास की सबसे बड़ी जंग थी जो 6 साल तक चली।
- इस युद्ध में 100 मिलियन के आस पास लोगो ने भाग लिया था, जिसमे से आधे से ज़्यादा लोगो ने अपनी जान गवा दी थी।
घरों में बिल्ली पालना है शुभ या अशुभ, जाने कुछ महत्वपूर्ण बातें