सफ़दरजंग के डॉक्टर ने मरीज़ो से करी करोड़ो की जबरन वसूली, CBI ने की जाँच, जाने क्या है पूरा मामला।

NewDelhi: सफ़दरजंग के डॉक्टर का ऐसा सच सामने आया जिसे सुनकर ऐसा लगता है जैसे डॉक्टर अपना फ़र्ज़ भूलने लगे है। मामला है, दिल्ली में स्तिथ सफ़दरजंग का जहां एक न्यूरोसर्जन और उसके चार सहयोगियों के ख़िलाफ़ मरीज़ को एक विशेष जगह से अत्यधिक कीमतों पर सर्जिकल उपकरण खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा था, उसी डॉक्टर और उसके 4 सहयोगियों पर एक और केस सामने आया है।

अब मामला आया है अवैध सम्पति का, जिसमे न्यूरोसर्जन मनीष रावत और उनकी पत्नी खुशबू दोनों पर ही आय से ज़्यादा सम्पति होने का आरोप है, जिसके ख़िलाफ़ FIR भी कर दी गई है। दोनों पर ही कम से कम ₹2.4 करोड़ की अवैध संपत्ति जमा करने का आरोप है। CBI की जाँच के दौरान, उनकी तिजोरी में 69 लाख की ज्वैलरी भी बरामद हुई है।

जाँच के दौरान यह भी पाया गया कि, मनीष रावत ने कुल 4.63 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की जिसमे उनकी सम्पति Noida और Haldwani में पायी गई। सम्पति के साथ साथ मनीष रावत ने कई कम्पनीज़ में कुल 48 लाख का निवेश भी करा है जिसमे से एक कंपनी की डायरेक्टर मनीष रावत की पत्नी ख़ुशबू है, साथ ही उन्होंने 17 लाख तक इन्शुरन्स में भी डाले है, इसी के साथ साथ दोनों के नाम पर 2.5 करोड़ के एसेट भी मिले है, जो की उनकी आय से 70% ज़्यादा है, जिसकी जाँच में CBI लगी हुई है।

यह भी पड़े: मार्च में मनीष रावत पर लगा आरोप, मरीज़ से जबरन वसूली करोड़ो रुपये, हुआ पर्दाफ़ाश।

Leave a Reply

%d