पहले क्या आया मुर्गी या अंडा, वैज्ञानिकों ने खोज करके सुलझा दी पूरी समस्या

आपने कई बार लोगों को चिकन और अंडे को लेकर बहस करते हुए सुना होगा, इससे जुड़े कई विषय चर्चा के लिए होते हैं। कुछ लोग चर्चा करते हैं कि अंडा मांसाहारी है या शाकाहारी, लेकिन एक सवाल कई बार उठा है जो एक अनसुलझा रहस्य है।और वो सवाल ये है कि मुर्गी पहले आई या अंडा?

हमें यकीन है कि आपने भी अपने दोस्तों और परिवार के साथ इसी प्रश्न पर चर्चा की होगी। लेकिन अब वैज्ञानिक यह स्पष्ट कर चुके हैं कि सबसे पहले कौन आया और उन्होंने अपने शोध का उचित स्पष्टीकरण भी दिया। तो चलिए पहले स्पष्टीकरण के बारे में बात करते हैं, शोध में यह पाया गया कि अंडे की बाहरी परत में “ओवोट्रांसफेरिन” नाम का एक प्रोटीन पाया जाता है, और इस प्रोटीन के बिना अंडा पैदा करना असंभव है। और यह प्रोटीन केवल एक ही स्थान पर पाया जाता है, मुर्गी के गर्भाशय में जिससे यह स्पष्ट होता है कि मुर्गी इस धरती पर सबसे पहले आई और उसके बाद ओवोट्रांसफेरिन प्रोटीन ने मुर्गी की मदद से अंडे दिये।

हालाँकि, यह रहस्य अभी भी बना हुआ है कि पहली मुर्गी धरती पर कैसे आई, और यह अभी भी अनसुलझा है।

Leave a Reply

%d