Bone Pain: हम क्या खाते है, कैसे खाते है, किस समय खाते है, इसका हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है, और इसी से पता लगता है, की हम आगे चलकर हमारे जीवन में कितने स्वस्थ रहने वाले है। आजकल की भागदौड़ भारी इस ज़िंदगी में 30 की उम्र से ही अनेकों बीमारी या कमजोरी होने लगती है, जिसका असर कही ना कही हमारे ख़ान पान की वजह से है। हम अपने खाने में एक संतुलित आहार नहीं ले पाते और जो लेते है वह भी जल्दी बाज़ी में।
ऐसी ही दिक़्क़त आजकल युवाओं को आ रही है, जिसके उनके हड्डियाँ छोटी उम्र या जवानी से ही दर्द करने लगती है। तो आइए इससे खुद को बचाने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे खाने की चीज़ बतायेंगे जो कि आपको हड्डियो के दर्द ना करने में सहायक होगी।

सभी को पता है, की हड्डियो के लिए सबसे ज़रूरी है calcium, तो हमे अपने भोजन में कैल्शियम युक्त चीज़ खानी चाहिए, कुछ calcium से भरपूर चीज़ जिनका आप सेवन कर सकते है, इस प्रकार है:
- दूध, पनीर या दूध से बनी कोई अन्य वस्तु।
- हरी पत्तेदार सब्जियां, जैसे ब्रोकोली, गोभी और भिंडी, लेकिन पालक नहीं
- सोयाबीन्स
- टोफू
- अतिरिक्त कैल्शियम के साथ पौधे-आधारित पेय (जैसे सोया पेय)।
- नट्स
- मछली जहाँ आप हड्डियाँ खाते हैं, जैसे कि सार्डिन और पिल्चर्ड
वही, calcium के साथ साथ हमारी हड़ियो के लिये Vitamin D भी बहुत ज़रूरी होता है, जिसका सबसे अच्छा स्रोत है Sunlight या धूप, जिसके लिये सुबह सुबह की धूप सबसे अच्छी मानी जाती है। धूप के साथ साथ कुछ ऐसे पदार्थ भी है, जिसके सेवन से आप Vitamin D ले सकते है, जो इस प्रकार है:
- तैलीय मछली, जैसे सामन, सार्डिन और मैकेरल
- अंडे के भीतर का हिस्सा
वही, यदि आप vegan है, मतलब आप डेरी पदार्थ का सेवन नहीं करते है, तो आप Calcium के लिए नीचे दिये गये पदार्थो का सेवन कर सकते है:
- सोया, चावल और Oat ड्रिंक
- सोया बीन
- टोफू
- तिल और ताहिनी
- दाल
- brown या white ब्रेड
- सूखे मेवे जैसे किशमिश, प्रून, अंजीर और सूखे खुबानी