Aaj ka Rashifal: जाने किस राशि की क़िस्मत चमकने वाली है।

आज के दिन चंद्रमा का संचार कुंभ राशि में शनि के साथ रहने वाला है। ऐसे में आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा। जबकि आज का दिन कर्क, वृश्चिक सहित करीब चार राशि के लोगों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

  • मेष राशि: आज का राशिफल
    मेष राशि के जातक आज आप कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के झगड़ों को सुलझा लेंगे, आवश्यकता के अनुसार आमदनी सहज ही हो जाएगी, लेकिन, आपका असंतुष्ट स्वभाव आपका मन भटकाता रहेगा। आज के दिन सहयोगात्मक कार्य टालकर समय और धन की बर्बादी करने पर भी कार्य सिद्ध होने में संदेह रहेगा। कार्य क्षेत्र में पार्टनर या किसी अन्य से पैसों को लेकर बहस हो सकती है। आपके रूखे व्यवहार से घरेलू माहौल भी ख़राब रहेगा, किसी से मनमुटाव होगा भले ही आप वादे से मुकर जाएं। आज आपके सहयोग से अधिक विरोधी होंगे, धैर्य से दिन व्यतीत करें, यात्रा के बाद आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।
  • वृष राशिः आज का राशिफल
    आज का दिन परोपकार के कार्य को करने के लिए रहेगा और धार्मिक आयोजन में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। भाग्य का साथ मिलने से आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी काम को लेकर आज वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं और परिवार में छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में भी आप कामयाब रहेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

  • मिथुन राशि : आज का राशिफल
    मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप जिस भी काम को करने का मन बनाएंगे उसमें सफलता पाएंगे लेकिन सेहत कुछ नरम रहेगा, सुस्ती छाई रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज संयम रखें किसी बात को लेकर अधिकारी वर्ग नाराज रह सकता है। व्यवसाय से आज भले ही अधिक लाभ की संभावना न बन रही हो, लेकिन कम समय में अधिक लाभ पाने की चाह में आप कोई अनैतिक कार्य भी कर सकते हैं, लेकिन बुद्धि और कार्यकुशलता से आप अनावश्यक झंझटों से बच जाएंगे। लेकिन, सलाह है कि आज जोखिम भरे कार्य करने से बचें। धन हानि हो सकती है। शाम का समय निराश करेगा, धैर्य रखें, कल से स्थिति में सुधार होगा।
  • कर्क राशि: आज का राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखने के लिए रहेगा। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आपकी साख व सम्मान बढ़ेगी और आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। सामंजस्य पर आप जोड़ देंगे। सोच विचार विचार का निर्णय लेंगे तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगो की आज कोई छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, जिससे आपको बचना होगा।
  • सिंह राशि: आज का राशिफल:
    सिंह राशि के जातकों के लिए आज आपकी दिनचर्या न चाहते हुए भी व्यवस्थित नहीं हो पाएगी, आप मन में बहुत कुछ सोचते रहेंगे, लेकिन अंत में आपको सोचे हुए काम को रद्द करके दूसरे कामों में लगना पड़ेगा। आज आपकी मानसिकता भी बिजनेस माइंडेड रहेगी, हर काम में आपको नुकसान और फायदा होता हुआ नजर आएगा, काम चलता रहेगा, किसी अन्य क्षेत्र से उम्मीद न हो तो भी अचानक लाभ होने पर उत्साह बढ़ेगा, फिर भी आप आर्थिक स्थिति से संतुष्ट नहीं होने पर उपेक्षा करेंगे जो बाद में महंगा पड़ेगा। छोटे मोटे खर्चे पूरे दिन होते रहेंगे लेकिन शाम के बाद बड़े खर्च करने की योजना बनेगी। छोटी-छोटी बातों को छोड़कर घर में शांति बनी रहेगी। यात्रा के दौरान वाहनों से सावधान रहें।
  • कन्या राशि: आज का राशिफल
    आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़े लक्ष्य को पकड़ कर चलेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने करीबियों के साथ आज किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव भी आज आपके अंदर बना रहेगा। मित्रों के साथ आप कुछ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। आपको किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Leave a Reply

%d