Aaj ka Rashifal: जाने किस राशि की क़िस्मत चमकने वाली है।

आज के दिन चंद्रमा का संचार कुंभ राशि में शनि के साथ रहने वाला है। ऐसे में आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा। जबकि आज का दिन कर्क, वृश्चिक सहित करीब चार राशि के लोगों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

Click here to read previous horoscope

  • तुला राशि: आज का राशिफल
    तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी उथल पुथल रहेगी। किसी पुराने कार्य के सफल होने से आप अंदर से बेचैन रहेंगे, लेकिन गुप्त रहने के कारण प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। कार्य व्यवसाय से आशाजनक धन की प्राप्ति होगी फिर भी किसी बड़ी योजना को लेकर छोटे मोटे लाभ से आप संतुष्ट नहीं होंगे। कार्य क्षेत्र में चतुराई का परिचय देंगे, जिससे प्रेमी कुछ समय के लिए आपके खिलाफ हो जाएंगे, स्वतः ही सामान्य हो जाएंगे। घर में सुख-शांति रहेगी, किसी पर्यटक या धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बनाएंगे।
  • वृश्चिक राशि: आज का राशिफल
    आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में आप सक्रियता बनाए रखें। पारिवारिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप भावुकता में कोई निर्णय ना ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आप किसी पास व दूर की यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं नहीं तो समस्या हो सकती है। आप आज व्यर्थ की चर्चाओं में ना पड़ें। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
  • धनु राशि: आज का राशिफल
    आज के दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने पारिवारिक रिश्तों को प्राथमिकता देंगे लेकिन जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आपको किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह उसे तोड़ सकता है। वाणी व व्यवहार में आप मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या पैदा हो सकती है। आपके घर आज किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च भी बढ़ेगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

  • मकर राशि: आज का राशिफल
    मकर राशि के जातकों को आज मिलेजुले परिणाम हासिल होंगे। दोपहर तक आप कल्पनाओं में अपना समय बर्बाद करेंगे, आज आप किसी काम को टालने के लिए मूर्ख की तरह व्यवहार करके हंसी का पात्र बनेंगे। मध्याहन के बाद आर्थिक मामलों को लेकर चिंता बढ़ेगी और पूर्व में की गई लापरवाही का दोष लगेगा। कार्य क्षेत्र में गति आएगी, लेकिन प्रतिस्पर्धा के चलते सौदे करने पड़ेंगे, तब भी धन की आमद राहत देगी। आज आप बाहर के लोगों के साथ बहुत ही मधुर व्यवहार करेंगे, लेकिन इसके विपरीत घर में होने वाले ख़र्चों को टालने या स्वाभाविक रूप से परिवार के लोगों को अपने वश में रखने का प्रयास करेंगे।
  • कुंभ राशि: आज का राशिफल:
    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप घर व बाहर किसी से बहस बाजी में ना पड़े, नहीं तो आपसी रिश्तो में दरार पैदा हो सकती है। किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों का पूरा पालन करें। रिश्तो को निभाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आप कुछ कामों में में जल्दबाजी ना दिखाएं। दान धर्म के कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको यदि किसी काम को लेकर समस्या चल रही है, तो वह भी आज दूर होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी।
  • मीन राशि: आज का राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा, लेकिन आपकी आय और व्यय दोनों में वृद्धि होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी का सौदा करें तो उसकी पूरी पक्की लिखा पढ़ी करें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कार्य करते देख आपके अधिकारियों को भी हैरानी होगी। व्यापार कर रहे लोग व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचना होगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

Leave a Reply

%d