भारत का अनोखा गाँव, जहां लोग घरों में दरवाज़े नहीं लगाते।

जहां आज के इस जमाने में सभी जगह से चोरी, छीना झपटी, और दूसरे जुर्म की खबरें सुनाई देती रहती है, वही इस जमाने में एक ऐसे जगह भी है, जहां जुर्म दर शून्य प्रतिशत है, वहाँ किसी के घर से सुई भी चोरी नहीं होती। जहां आज के युग में ताला लगे हुए घरों में भी चोरी हो जाती है, वही इस गाँव में लोग अपने घरों पर दरवाज़े तक नहीं लगाते, आज हम आपको इस लेख में इसी गाँव के बारे में बतायेंगे।

भारत का यह अनोखा गांव महाराष्ट्र में स्थित है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं शनि शिंगणापुर के बारे में। जी हां आपने सही सुना कलुयग के इस दौर में इसी गाँव में बिना दरवाजा और ताले वाले घरों में कभी कोई चोरी नहीं होती है। पैसा तो छोड़िए यहां चोर कोई छोटी सी चीज भी छूने से थर-थर कांपने लगते हैं। दरअसल, यह गांव भगवान शनिदेव के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। दूर-दूर से भक्त यहां शनिदेव महाराज के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां भगवान शनि की 5 फीट ऊंची मूर्ति स्थित है। कहते हैं कि शनि देव ही शिंगणापुर गांव की रक्षा करते हैं।

आपको बता दें कि शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। वो मनुष्य के हर अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब रखते हैं।बुरे कामों को करने वाले को शनि देव दंडित करते हैं और पुण्य कार्यों को करने वाले को अपना आशीर्वाद देते हैं। इसी वजह से कहा जाता है कि शनि देव की दृष्टि चाहे तो राजा को रंक और रंक को राजा बना सकते हैं। इसी वजह से इस गाँव में कभी भी कोई बुरा काम या चोरी करने का नहीं सोचता और यह सभी कि सुरक्षा शनि देव करते है। और, शनि शिंगणापुर गांव के लोगों की इस बात पर अटूट आस्था और विश्वास है कि शनिदेव उनकी और उनके घरों की सदैव रक्षा करेंगे।

Leave a Reply

%d