जानिए वास्तु के हिसाब से, घर पर कौन से पेड़ कभी नहीं लगाना चाहिए, नहीं होता शुभ।

Best plants for home: पेड़ पौधे, इनका संबंध प्रकर्ति से होता है, तथा यह आस पास के वातावरण को भी ख़ुशमिज़ाज और साफ़ रखने में बहुत सहायक होते है, इसके लिए लगभग सभी लीग कोई ना कोई पेड़ अपने घर पर लगाते है, और कई लोग तो शौक़ के लिए भी कई पेड़ लगाते है। हिंदू धर्म में तो कई पेड-पौधों को पूजनीय माना गया है, जैसे तुलसी, बरगद, पीपल और केला। ऐसे मान्यता है की इन पेड़ो पर भगवान का वास होता है, इसलिए पेड़ पौधे लगाना शुभ भी होता है।

परंतु कई ऐसे पौधे भी है, जिनको लगाना वास्तु के हिस्सा से शुभ नहीं माना जाता और इन पेड़ो को घर पर नहीं लगाना चाहिए, तो आइए इस लेख में हम आपको ऐसे 3 पेड़ो के बारे में बताते है, जिन्हें घर पर नहीं लगाना चाहिए।

  • खजूर का पेड़: वैसे तो खजूर का पेड़ कई घरों में होता है, लेकिन यह पेड़ कभी-कभी नुकसान का कारण भी बन जाता है। वास्तु के हिसाब से घर पर खजूर का पेड़ होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, अगर घर पर खजूर का पेड़ लगाना है तो इसे घर से कुछ दूरी पर ही लगाएं।
  • इमली का पेड़: इमली का पेड़ भी घर के लिए शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे माना जाता है कि इस पेड़ पर बुरी शक्तियों का वास होता है। इमली का पेड़ घना और काफी विशाल होता है, इसलिए यदि घर के पास पहले से इमली का पेड़ है तो इसे कटवाएं नहीं बल्कि इसके आसपास तुलसी, हल्दी, नीम या अशोक का पौधा लगा दें, जिससे इसका बुरा प्रभाव कम हो जाता है।
  • बेर का पेड़– घर पर बेर का पेड़ लगाना अशुभ होता है। ये पेड़ आर्थिक परेशानी का कारण बनते हैं, इसलिए घर के आस-पास बेर का पेड़ भूलकर भी नहीं लगाए।

घर पर तुलसी, अमला, अशोक, नारियल, गुड़हल जैसे पेड़ लगाना काफ़ी शुभ माना जाता है, तथा यह बुरे प्रभाव को कम करने में भी सहायक होते है।

Leave a Reply

%d