Bollywood की ऐसी अभिनेत्रिया, जिनका जन्म भारत में नहीं हुआ, परंतु आज है Bollywood की superstar।

बॉलीवुड, भारत की फ़िल्म इंडस्ट्री जिस्म बहुत से ऐक्ट्रेसेज़ आयी और गई। कई ने बहुत बड़ा मुक़ाम हासिल करा तो कुछ एक दो फ़िल्मो के बाद ही नहीं चल पायी।ऐसी कई टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं, जो भारत में पैदा ही नहीं हुई हैं। जानिए इस लेख में।

कैटरीना कैफ


कैटरीना कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती हैं। हालांकि, उनका जन्म हांगकांग में एक कश्मीरी पिता और ब्रिटिश मां के यहां हुआ था। उन्होंने अपना बचपन कई देशों में बिताया। कैटरीना के जन्म के बाद उनका परिवार कुछ दिन चीन में रहा और उसके बाद वह जापान में शिफ्ट हो गए।। इसके बाद आठ साल की उम्र में वह फ्रांस चली गई। इसके अलावा, कैटरीना ने अपना बचपन स्विट्जरलैंड, पोलैंड सहित कई यूरोपीय देशों में बिताया। अंत में, वह भारत आ गई और यहां पर ‘बूम’ मूवी के साथ अभिनय की शुरुआत की।और आज कैटरीना ने विकी खौसल से शादी कर ली है।

नरगिस फाखरी


नरगिस यूं तो कुछ चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आई हैं, लेकिन उन्हें लोग बेहद पसंद करते हैं। खासतौर से, रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रॉकस्टार’ में नरगिस फाखरी ने अपनी गहरी छाप छोड़ी। यह उनकी डेब्यू मूवी थी, जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। फाखरी का जन्म 20 अक्टूबर 1979 को न्यूयॉर्क शहर के क्वींस में मोहम्मद फाखरी और एक पूर्व पुलिस अधिकारी मैरी फाखरी के घर हुआ था।

एली एवराम


एली एवराम ने फिल्म ‘मिकी वायरस’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन एली को रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से अधिक पहचान मिली। इतना ही नहीं, एली और कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ में भी उनकी भूमिका को पसंद किया गया। इन दिनों एली बॉलीवुड मूवीज कर रही हैं, लेकिन उनका जन्म भारत में नहीं हुआ था, बल्कि वह स्वीडन में जन्मी थी। एली एवराम का जन्म स्वीडन के स्टॉकहोम में एक ग्रीक पिता और स्वेड मां के घर हुआ था।

जैकलीन फर्नांडीज

Leave a Reply

%d