सपने हर इंसान को कभी ना कभी आते है, कोई ऐसा इंसान नहीं है जिसने सपने ना देखे हो। “सपने” यह शब्द सुनने में बड़ा ही काल्पनिक लगता है, और कई लोगो का मानना है कि जो हम दिन भर में काम करते है या जिसके बारे में सोचते है वही हमारे सपने में आता है, तो कई लोगो का मानना है की सपने अक्सर किसी तरह के संकेत होते हैं, जिसे समझना बहुत ज़रूरी है, तथा कई लोगो दोनों बातो से सहमत होते है, तथा वह कहते है, की सपने अक्सर दिनचर्या पर निर्भर करते है, परंतु सुबह वाला सपना अक्सर सच होता है। तो आइए, आज के लेख में जानते है कि यदि आप सपने में भगवान को देखते है तो पूरणों के हिसाब से इसका क्या मतलब होता है।
यदि आप अपने सपने में भगवान को देखते हैं तो इसका अर्थ हो सकता है कि भगवान आपको भक्ति की राह पर चलने का संकते दे रहे हैं। कभी कभी मनुष्य भौतिकता की चकाचौंध में खो जाता है और उसे भगवान के स्मरण तक की याद नहीं रहती है और व्यक्ति के मार्ग से भटकने का भय रहता है। ऐसे में भगवान का स्वप्न में दिखाई देना आपको सही राह पर चलने का संकेत हो सकता है ताकि आप ग़लत कार्यों से दूर रहें और धर्म एवं भक्ति के मार्ग पर चलते हुए कर्तव्यों का पालन करें, और भगवान से भी जुड़े रहे।

कभी कभी ऐसा भी होता है, कि आप बहुत से परेशानियों से घिरे हुए है, तथा आपने सारे उम्मेदें खो दी है परंतु आप धर्म पर चलने वाले व्यक्ति है, तो भगवान ऐसे में आपके सपनों में आकर आपको एक उम्मीद की किरण दिखाते है जिससे आप अपनी सभी परेशानियों का डटकर सामना कर पाये। साथ ही, कभी यदि आप भगवान का क्रोधित रूप अपने सपनों में देखते है, तो तुरंत सावधान हो जाइए और सभी ग़लत कार्य या वह कार्य जो धर्म के अनुसार सही नहीं है, को छोड़ दें और सही कार्य के रास्ते में चल पड़े।
यदि आप सपने में भगवान को अपने घर में देखते हैं, तो इसका मतलब होता है कि आपके और परिवार के सदस्यों पर भगवान का आशीर्वाद बना हुआ है। वहीं यदि आप सपने में अपने कार्य स्थल या स्कूल जैसे स्थान पर भगवान को देखते हैं, तो इसका अर्थ माना जाता है कि आपको अपने कार्य और शिक्षा के क्षेत्र में परिश्रम करने की आवश्यकता है, और आपको आपके परिश्रम के फल की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्यूकि भगवान आपके परिश्रम को देखे हुए है।