अशनीर ग्रोवर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ देहांत

Ashneer Grover: भारत पे के फाउंडर और मशहूर शो शार्क टैंक इंडिया सीजन-1 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले जज अशनीर के पिता का निधन हो गया है, वहीं उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी और बताया कि मंगलवार 28 मार्च को उनके पिता अशोक ग्रोवर ने अंतिम सांस ली। इसी के साथ अशनीर ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट भी लिखा।

अशनीर ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट में अपने पिता की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘बाय पापा, आपको बहुत सारा प्यार आप स्वर्ग में पापा जी, बड़ी मम्मी, नानी जी और नाना जी,इन सब का ख़्याल रखना। इसके अलावा उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा। अशोक ग्रोवर (पुत्र नंदलाल ग्रोवर) 04.08.1953- 28.03.2023।

CA थे अशनीर ग्रोवर के पिता: अशनीर ग्रोवर के पिता अशोक ग्रोवर दिल्ली में चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। जबकि वह दक्षिण दिल्ली के पंचशील पार्क में अपने बेटे के साथ रहते थे, दरअसल इससे पहले उनका परिवार मालवीय नगर में रहता था, हालांकि अजमेर के पिता की मृत्यु किसी बीमारी या कोई और कारण हो होस्का है। अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Reply

%d