30 दिन बाद लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें किस राशि पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा..

हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण की काफी मान्यता है। इस दिन का काफी धार्मिक महत्व है। ऐसे में लोगों को साल भर सूर्य और चंद्र ग्रहण का इंतजार रहता है। इस साल के पहले सूर्य ग्रहण की बात की जाए तो वह अगले महीने यानी कि अप्रैल में लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इस ग्रहण का किस राशि पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। वहीं, सूतक काल कितने समय तक के लिए रहेगा।

समय

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल गुरुवार के दिन लगेगा। यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। यह उपछाया ग्रहण होगा। ऐसे में एशिया के कुछ देशों समेत ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में ही देखा जा सकेगा। वहीं, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ऐसे में यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।

राशियों पर प्रभाव

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के शुभ साबित होगा। यह ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा। वहीं, वृष राशि के लोगों को भी इससे फायदा मिलेगा. जबकि, मेष, कन्या और सिंह राशि वालों के लिए यह ग्रहण अच्छा नहीं माना जा रहा है।

Leave a Reply

%d