ज्योतिष शास्त्र में बुध को बेहद शुभ माना जाता है। ग्रहों के राजकुमार बुध 27 फरवरी को कुंभ राशि में आकर बुधादित्य योग बनाएंगे। वहीं शुक्र और गुरु भी मीन राशि में राजयोग का निर्माण करेंगे। कुंभ राशि में शनि भी राजयोग बना रहे हैं। लिहाजा 27 फरवरी को कुंभ राशि में बुध के आने से वहां डबल राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा मीन राशि में भी डबल राजयोग बनेगा। लिहाजा 4 राशियों के लिए यह राजयोग बहुत शुभ रहेगा। उनको इसका फायदा मार्च तक मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।
वृष राशि
शुक्र मीन राशि में चलते हुए शुभ फल देंगे। इस दौरान शुक्र का मालव्य राजयोग बनेगा। यह आपकी क्रिएटिविटी और कला को नया आयाम देगा। आपको आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है। शादीशुदा जीवन में तालमेल और प्रेम रहेगा। वर्कप्लेस पर कामयाबी मिलेगी और अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे।
मिथुन राशि
बुध का कुंभ राशि में गोचर मिथुन राशि के लिए बहुत शुभ रहेगा। वह सूर्य के साथ मिलकर राजयोग बनाएंगे। लिहाजा मिथुन राशि वालों को बुद्धि और कार्यकुशलता का फायदा प्राप्त होगा। आपका भाग्य कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ पहुंचाएगा। अगर नौकरी स्विच करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको कोशिशें तेज कर देनी चाहिए।
कुंभ राशि
इस राशि में शनि पहले ही राजयोग का निर्माण किए बैठे हैं। वहीं फरवरी के आखिर में बुध के इस राशि में गोचर से डबल राजयोग बनेगा। यह वक्त साढ़ेसाती की मार झेल रहे कुंभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा बीतेगा। ऑफिस में अफसरों के साथ संबंध मजबूत होंगे. समाज में मान-सम्मान मिलेगा और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों की यह राजयोग चांदी करा देगा। 12 मार्च तक इस राशि में दो राजयोग बने रहेंगे। आपकी कोई ख्वाहिश पूरी हो सकती है। साथ ही परिवार में भी खुशियां आएंगी। वर्कप्लेस पर अफसरों और कलीग्स से सहायता मिलेगी. फ्यूचर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।