मुस्लिम समुदाय ने किया महाशिवरात्रि की तैयारी पर पथराव, लगायी धारा 144, देखे पूरी ख़भर।

झारखंड में पलामू के पांकी बाजार में महाशिवरात्रि के लिए लगाए गए तोरण द्वार के कारण बुधवार को विवाद हो गया। दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। मस्जिद से पत्थर फेंके गए, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने मस्जिद पर पत्थर चलाए। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

झारखंड में पलामू के पांकी बाजार में महाशिवरात्रि के लिए लगाए गए तोरण द्वार के कारण बुधवार को विवाद हो गया। दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। मस्जिद से पत्थर फेंके गए, कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

पांकी में धारा 144 लगा दी गई है और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। झारखंड सरकार के गृह विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया कि 16 फरवरी के शाम चार बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखें।

सड़कों पर बिखरे हैं पत्थर
पांकी बाजार पूरी तरह बंद है। सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े हैं, एक पक्ष के लोगों का कहना है कि शिवरात्रि के द्वार लगाने के बाद दूसरे पक्ष ने उसे तोड़कर फेंक दिया। इसका विरोध किया गया तो मस्जिद से पत्थरबाजी शुरू हो गई।

इतना पथराव हुआ कि सड़क पर चारों तरफ पत्थर बिखरे हैं। मस्जिद के बाहर की दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। कुछ लोगों का कहना है कि पेट्रोल बम से भी हमला किया गया, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

सड़क पर बिखरे ये पत्थर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों पक्ष किस कदर एक दूसरे पर हमलावर थे।

दोनों पक्षों से बातचीत हो रही है
इस पूरे विवाद के बाद बुधवार को इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई। पुलिस पूरे इलाके पर नजर रख रही है और मामले को शांत कराया गया है। दूसरी तरफ तोरण द्वार को लेकर अब भी तनाव है। प्रशासन दोनों पक्षों से बात कर मामला सुलझाने की कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

%d