China: रिलेशनशिप का मामला दुनियाभर के तमाम देशों में इतना व्यावहारिक हो गया कि संबंधित कोई भी चीज शायद चौंकाने वाली नहीं रह गई है। इसी कड़ी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड और हस्बैंड दोनों को डिनर पर बुला लिया। इतना ही नहीं इस दौरान उस महिला के बेडरूम और उसके किचन का वीडियो भी वायरल हो गया है। हालांकि इस दौरान महिला के घर के अन्य सदस्य भी दिख रहे हैं।
दोनों को डिनर पर बुला लिया
यह घटना पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगजियांग की है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट्स में स्थानीय स्रोतों के हवाले से बताया है कि एक महिला ने अपने वर्तमान पति और अपने पूर्व पति दोनों को डिनर पर बुला लिया। महिला का पूर्व पति अब उसका बॉयफ्रेंड भी बन चुका है। हालांकि पहले इन दोनों की बिगड़ गई थी और महिला ने तलाक दे दिया था। इस दौरान महिला के घर के कुछ और सदस्य भी मौजूद थे।

सारा काम खत्म किया
वीडियो में यह भी दिखा कि जब खाना तैयार हो गया तो सभी ने बैठकर साथ खाया भी है। इसके बाद वह महिला बेडरूम में पड़ी एक आरामकुर्सी पर बैठ गई, वीडियो में सुनाई दे रहा है कि बेटी ने मजाक में यह भी अपनी माँ से कह दिया कि यह सही समय है जब दोनों को परमानेन्ट कर लिया जाए।
वीडियो भी पोस्ट किया गया
सूत्रों के मुताबिक चीनी मीडिया पर इस महिला के वर्तमान और पूर्व पतियों के एक दूसरे के साथ रहने की कहानी एक जैसे है। महिला की बेटी द्वारा इसका एक वीडियो भी पोस्ट किया गया जो गलती से वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा कि दो लोग डिनर बनाने में व्यस्त हैं, एक मछली को सॉस के साथ चमका रहा है जबकि दूसरा सब्जियों को काट रहा है।
विभाजित नज़र आयी लोगो के राय
एक खास बात यह भी रही कि सिर्फ़ महिला ने खाना नहीं बनाया बल्कि उन दोनों ने भी ख़ाना बनाया। सूत्रों ने हालांकि महिला की शादियों के बारे मन नहीं बताया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों की राय विभाजित नजर आई। कुछ लोग इस परिवार की तारीफ करते दिखाई दिए तो कुछ ने इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठाया है।