गोविन्दा, बॉलीवुड के एक सफल कलाकार जिन्होंने अपने करियर मे एक के बाद एक ब्लाकबस्टर मूवी दी, और लोगो को अपने एक्टिंग, डांस का दीवाना बना दिया। गोविंद का अन्दाज़ ही कुछ ऐसा है कि आज की युवा पीढ़ी भी गोविन्दा की फैन है। कई लोगो से बातचीत के दौरान लोगो का यह भी मानना है की वह अपने टाइम के सबसे एक कलाकार है।

11 मार्च 1987, को गोविन्दा और सुनीता आहूजा की शादी हुई थी। सुनीता आहूजा का जन्म ‘सुनीता मुंजाल (प्रथम नाम)’ के रूप में जून 1967 में हुआ था (उम्र 52 वर्ष; 2019 तक) मुंबई में। इनकी राशि मिथुन है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों की लव स्टोरी भी काफी मजेदार है। एक बार एक शो में सुनीता ने बताया था कि वो और गोविंदा एक दूसरे से बिल्कुल अलग थे। सुनीता उस समय भी काफी मॉर्डन लड़की थीं और गोविंदा ठहरे बिल्कुल पूजा पाठ वाले लड़के। लेकिन दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर शादी। आप सोचिए कि गोविंदा इतने सीधे-सादे लड़के थे कि उस समय गर्लफ्रेंड रहीं सुनीता के साथ डिनर डेट के दौरान उन्होंने शराब पीने के लिए भी मम्मी से परमिशन ली थी। एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने उस पूरे किस्से का खुलासा किया था।
दरअसल, बात है जब गोविन्दा एक पार्टी मे गये थे, और अपनी पत्नी को भी लेकर गये थे। जहां सुनीता (गोविन्दा की पत्नी) एक लड़के के साथ डांस करती नज़र आयी और वीडियो वायरल हो गई, हलकी वीडियो मैं देखा जा सकता है कि गोविन्दा भी पीछे ही खड़े है मतलब कि वो लड़का गोविदा की टीम या कोई दोस्त हो सकता है। और वीडियो मे भी देखा जा सकता है कि, सुनीता ने इतनी भी दारू नहीं पी थी की जिस वजह से लोगो ने उन्हें ट्रोल करा और ये खबर वायरल हो गई।