यू तो दुनिया मे बहुत से जंगल है और सभी देशों मे अनेकों जंगल है जिनमे अलग अलग तरह की पशु पक्षिओ की प्रजाति पायी जाती। ऐसे ही इस दुनिया मे एक जंगल है अमेज़न जंगल।अमेजन का जंगल दुनिया का सबसे बड़ा रेन फॉरेस्ट (वर्षावन) है।पूरे दुनिया का 20% ऑक्सीजन इसी जंगल से आती है, इसलिए इसे ‘पृथ्वी का फेफड़ा’ भी कहते हैं।

यह जंगल 2.1 मिलियन वर्गमील में फैला हुआ है। दक्षिणी अमेरिका से ब्राजील तक फैले इस जंगल के बारे में कहा जाता है कि अगर ये कोई देश होता, तो दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश होता। हॉलीवुड की कई फ़िल्मो मे इसे दर्शाया भी गया है।एक तरफ़ अमेज़न के जंगल को सबसे सुंदर भी कहा जाता है, वही इसे दुनिया का सबसे खतरनाक जंगल भी कहा जाता है।यह क्षेत्र ~2.5 मिलियन कीट प्रजातियों, पौधों की हजारों प्रजातियों, और पक्षियों और स्तनधारियों की लगभग 2000 प्रजातियों और इतनी ही संख्या में मछलियों का घर है।पौधों की प्रजातियों की विविधता पृथ्वी पर सबसे अधिक है, और कुछ विशेषज्ञों का अनुमान है कि एक वर्ग किलोमीटर में 75,000 से अधिक प्रकार के पेड़ और 150,000 उच्च पौधों की प्रजातियां हो सकती हैं।
अमेज़न वर्षावन का पाँचवाँ हिस्सा पहले ही नष्ट हो चुका है। जो जंगल बचे हैं उन्हें खतरा है। पर्यावरण की परवाह करने वाले लोग जैव विविधता के नुकसान के बारे में चेतावनी देते हैं। वे यह भी बताते हैं कि पेड़ों में जमा कार्बन को छोड़ने से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ेगी।

अमेजन जंगल की अमेजन नदी दुनिया की सबसे लंबी नदी है। अमेजन जंगल में 100 प्रकार के जहरीले मैंडक भी पाये जाते है। इस जंगल के चटक रंग की खाल वाले छोटे मेंढक बहुत खतरनाक होते हैं।अमेज़न जंगल मे 30 फीट के साँप आमतौर पर देखे जा सकते है, तथा दुनिया का सबसे बड़ा साँप Anaconda भी यही पाया जाता है।ऐसा भी माना जाता है कि दुनिया के सबसे ख़तरनाक कबीले भी इन्ही जंगलों मे रहते है।कई खोजकर्ता इस अमेजन जंगल में जाकर अपनी जान गवां चुके हैं।इन जंगलों मैं एक Harpy Eagle नाम का सबसे ख़तरनाक पक्षी भी रहता है जिसके पंखों की लंबाई 7.5 फिट है, और यह एक बंदर जैसे जीव को आसानी से उठाकर उड़ सकते है।