रुस और यूक्रेन के युद्ध को लगभग अब एक साल होने वाला है तथा अभी भी इसका कोई परिणाम नहीं आया है l इस युद्ध के चलते हुए कई लोगो को ये भी डर है कि अगर यह युद्ध ख़त्म नहीं हुआ और अगर और भी देशों को इसमें आना पड़ा तो किस देश की जीत के संभावना ज़्यादा है l इसके लिए आइये जाने दुनिया की 5 सबसे ताकतवर और बड़ी सेना।

1) चीन
चीन के पास ज़्यादा जनसंख्या के साथ साथ दुनिया की सबसे बड़ी सेना है। चीन के पास 2,185,000 सक्रिय-ड्यूटी सैन्य कर्मी है। संख्या के हिसाब से चीन दुनिया का एक ऐसा देश है जिसके आस पास किसी भी देश की सेना कि संख्या नहीं है। हालाकि, ऐसा कहना भी ग़लत नहीं होगा की चीन के पास सेना की संख्या तो सबसे ज़्यादा है परंतु उस सेना ने कम लड़ाई लड़ी है।
2) भारत
भारत के पास सबसे ज़्यादा जनसख्या के साथ, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना है। भारत के पास 1,455,550 सक्रिय-ड्यूटी सैन्य कर्मी है। साथ ही साथ भारत के सेना ने पाकिस्तान से और चीन से काफ़ी लड़ाई लड़ी है, तो भारत की सेना का अनुभव सबसे ज़्यादा है। भारत के पास दुनिया भर की एक मात्र ऐसे सेना है जो -50 डिग्री के तापमान पीरी सियाचिन से देश की सुरक्षा करती है।
3) अमेरिका
अमेरिका के पास दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना है। अमेरिका के पास 1,388,100 सक्रिय-ड्यूटी सैन्य कर्मी है। अमेरिका की सेना ने रशिया जैसे बड़े देश के साथ जंग लड़ी है और अफ़ग़ानिस्तान मैं भी आतंक के ख़िलाफ़ लड़ाई का अनुभव करा है, हालाकि अफ़ग़ानिस्तान मैं अमेरिका की सेना जीत नहीं पायी थी।

4) नोर्थ कोरिया
नोर्थ कोरिया के पास दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना है। नोर्थ कोरिया के पास 1,280,000 सक्रिय-ड्यूटी सैन्य कर्मी है। नोर्थ कोरिया की सेना भी कई अभ्यास करती रहती है जिससे वह हमेशा तैयार रहे और ज़रूरत आने पर अपने देश की सुरक्षा कर पाये।
5) रूस फेडरेशन
रूस फेडरेशन जिसे रशिया भी कहते है, के पास कुल 1,014,000 सक्रिय-ड्यूटी सैन्य कर्मी है। रुस की सेना दुनिया की बहुत ताकतवर सेनाओं मैं सुमार है परंतु कोल्ड वॉर के बाद से रुस की सेना के पास असली युद्ध का अभ्यास नहीं है। हालाकि, साल 2022 से रुस की सेना यूक्रेन की सेना से युद्ध कर रही है और अभी इस युद्ध का परिणाम क्या होगा कोई नहीं जानता।